दिल्ली में कड़े हुए सूरज के तेवर, गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड, कल थोड़ी राहत के आसार

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Update: 2022-03-21 05:49 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 10 वर्षों में 20 मार्च को दर्ज सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 22 और 26 मार्च को हवा चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है। पूरे सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर : मौसम विशेषज्ञ व स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेजिडेंट महेश पलावत के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में मार्च के मध्य तक चार से पांच बार पश्चिमी विक्षोभ आता था, जिससे दिल्ली में गुलाबी ठंड का अहसास रहता था, लेकिन इस बार अब तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया है। यही वजह है कि गर्मी अधिक पड़ रही है। पश्चिमी क्षेत्र से आ रही हवा से रविवार को तापमान पिछले दस सालों में सबसे अधिक देखा। अभी कुछ दिन गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री ऊपर-नीचे होता रहेगा।
वायु गुणवत्ता बिगड़ी : रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 242 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के मुताबिक, 23 मार्च तक वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।
20 मार्च को कितना पारा
वर्ष अधिकतम तापमान
2021 34.5
2020 30.7
2019 32
2018 35
2017 31
2016 33
इस हफ्ते का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 मार्च 37 21
22 मार्च 36 21
23 मार्च 35 20
24 मार्च 37 21
25 मार्च 37 19
26 मार्च 36 20
(सभी आंकड़े डिग्री में)
Tags:    

Similar News