नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने छठ पूजा के मौके पर सोमवार (16 नवंबर) को छुट्टी घोषित कर दी है। यह छुट्टी उच्च न्यायालय के साथ-साथ इसके अधीन आने वाली सभी अधीनस्थ अदालतों में भी लागू रहेगी। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रीतेश सिंह की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, 16 नवंबर की छुट्टी के बदले इस छुट्टी के बदले शनिवार (21 नवंबर) को उच्च न्यायालय खुला रहेगा और सामान्य रूप से कामकाज होगा।

16 नवंबर को जिन मामलों की सुनवाई तय थी, वो अब मंगलवार 17 नवंबर को सुने जाएंगे।

Tags: