Pakistan के लिए जासूसी करने वाले कासिम और हसीन की पुलिस हिरासत में लिया गया
Pakistan के लिए जासूसी करने वाले कासिम और हसीन
New Delhi.नई दिल्ली: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों की पुलिस हिरासत अवधि को अदालत ने सात दिन और बढ़ा दिया है। पटियाला हाउस स्थित मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट श्रेया अग्रवाल ने आरोपी कासिम और हसीन की पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद गुरुवार को यह आदेश पारित किया। इस दौरान दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने पुलिस को निर्देश दिया कि अब आरोपियों को 12 जून को अदालत में पेश किया जाए। दिल्ली पुलिस ने कहा- जासूसी नेटवर्क का पता लगाने के लिए रिमांड की जरूरत