प्रीलिम रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, ऐसे करें चेक

upsc.gov.in पर घोषित

Update: 2025-06-03 16:50 GMT

New Delhi.नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 25 मई को दो पालियों में देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही अभ्यर्थी अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म हो सकता है।पिछले साल के पैटर्न को देखें तो परीक्षा के 15 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिए गए थे। ऐसे में इस साल रिजल्ट 10 जून 2025 के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि यूपीएससी की ओर से अभी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है, विभाग जल्द ही इससे संबंधित जानकारी साझा कर सकता है

पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा रिजल्टसंघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे। पीडीएफ यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। रिजल्ट कैसे चेक करेंUPSC CSE 2025 प्रीलिम रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।वेबसाइट के होम पेज पर आपको What's New सेक्शन में रिजल्ट से जुड़ी पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।अब इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।अब आप पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।


Tags:    

Similar News