पुलिस ने 'बाइक बोट' घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी की संपत्ति कुर्क

Update: 2022-07-02 13:14 GMT

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अरबों रुपए के बाइक बोट घोटाला मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति की करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर दी गई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गैंगस्टर कानून की धारा 14 (एक) के तहत कार्रवाई करते हुए मेरठ जिले में आयुक्त ललित कुमार द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गौतम बुद्ध नगर में हुए बाइक बोट घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 2018 में बाइक बोट योजना के तहत बाइक टैक्सी शुरू की गई थी, जिसके लिए लोगों से निवेश कराया गया था। यह घोटाला 42 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का है। निवेश करने वाले लोगों का आरोप है कि उन्हें पैसे नहीं दिए गए।

Tags:    

Similar News