New Delhi नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एम्स जाकर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

Tags: