दिल्ली में एक बार​ फिर बाढ़ का संकट, यमुना में दिखे खतरे के निशान

Update: 2023-07-22 11:08 GMT
दिल्ली-NCR में बीते कुछ समय से बारिश नहीं हो रही है. इसके बावजूद यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे की ओर बढ़ रहा है. बीते दिनों बारिश के साथ हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यहां पर बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए. यहां पर शुक्रवार यानि 21 जुलाई को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था. हालांकि शनिवार को सुबह 9 बजे तक यमुना का जलस्तर से खतरे के निशान से नीचे है. प्रशासन की ओर से लोगों से यमुना से दूर रहने की सलाह दी है. बताया जा रहा है कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी हथिनी कुंड बैराज से आज यानी शनिवार सुबह 9 बजे तक 1 लाख 47 हजार क्यूसेक तक छोड़ा गया है. वहीं 10 बजे 2 लाख 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. वहीं 11 बजे 2 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी को छोड़ा गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर आज के दिन हर घंटे हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जाता है तो अगले 24 से 48 घंटे के बीच इसका असर दिखाई देगा. दिल्ली में यमुना जलस्तर खतरे के निशान( 205.33 मीचर) को पार कर सकता है.
Tags:    

Similar News