शादी से पहले मंगेतर ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

देखें VIDEO...

Update: 2024-05-17 16:24 GMT
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। पूरे मामले में पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना से संबंधित एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमे मंगेतर युवती के घर के आसपास दिखाई दे रहा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पिछले दिनों अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
उन्होंने बताया कि मृतक युवती की शादी देवेंद्र नामक एक युवक से तय हुई थी। पारिवारिक राजामंदी के अनुसार दोनों की सगाई भी कर दी गई थी। जिसके फोटो वीडियो मंगेतर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। वहीं आपसी कुछ बात को लेकर मंगेतर और युवती के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि मंगेतर ने मृतक युवती के घर पर पत्थर भी फेंके थे। जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया था। फिलहाल पुलिस ने मंगेतर देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News