1 फरवरी बजट डे पर नए रेट, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े या घटे, चेक करें

आज बजट पेश होने से पहले एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।

Update: 2022-02-01 02:07 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेवडेस्क। आज बजट पेश होने से पहले एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में राहत जारी है। वह भी तब जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव आसमान छू रहे हैं।

एक फरवरी को दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले इंडेन घरेलू सिलेंडर का रेट अभी 899.50 रुपये में ही मिलेगा। वहीं, कोलकाता वालों को 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 926 रुपये में मिलेगा। अगर बात करें मुंबई की तो यहां भी दिल्ली के रेट पर ही सिलेंडर उपलब्ध होगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत होगी 915.50 रुपये।
1 फरवरी 2022 यानी आज इस रेट पर मिल रहे 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 फरवरी 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 जनवरी 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 दिसंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 दिसंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
1 नवंबर 2021 899.5 926 899.5 915.5
अक्टूबर 6, 2021 899.5 926 899.5 915.5
अक्टूबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
सितंबर 1, 2021 884.5 911 884.5 900.5
अगस्त, 18, 2021 859.5 886 859.5 875
अगस्त, 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जुलाई 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जून 1, 2021 809 835.5 809 825
मई 1, 2021 809 835.5 809 825
अप्रैल 1, 2021 809 835.5 809 825
मार्च 1 , 2021 819 845.5 819 835
फरवरी 25 , 2021 794 820.5 794 810
फरवरी 15 , 2021 769 795.5 769 785
फरवरी 4 , 2021 719 745.5 719 735
जनवरी 1 , 2021 694 720.5 694 710
स्रोत: IOC
एयर इंडिया के बाद भारी-भरकम घाटे वाली एक और सरकारी कंपनी हुई रतन टाटा की
अक्टूबर से अब तक नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट भी स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोटिंग है और रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें। कामर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ बदलाव हो सकता है।
कच्चे तेल के दाम में लगी आग से होने वाले नुकसान की भरपाई चुनाव बाद हो सकती है। जानकारों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है तो एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।
इस बार कामर्शियल सिलेंडर के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले महीने करीब 100 रुपये सस्ता हुआ था।
महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
फरवरी 1, 2021 1998.5 2076 1948.5 2131
जनवरी 1, 2021 1998.5 2076 1948.5 2131
दिसंबर 1, 2021 2101 2177 2051 2234
नवंबर 1, 2021 2000.5 2073.5 1950 2133
अक्टूबर 1, 2021 1736.5 1805.5 1685 1867.5
सितंबर 1, 2021 1693 1770.5 1649.5 1831
अगस्त 18, 2021 1640.5 1719.5 1597 1778.5
अगस्त 1, 2021 1623 1701.5 1579.5 1761
जुलाई 1, 2021 1550 1629 1507 1687.5
जून 1, 2021 1473.5 1544.5 1422.5 1603
मई 1, 2021 1595.5 1667.5 1545 1725.5
अप्रैल 1, 2021 1641 1713 1590.5 1771.5
मार्च 1, 2021 1614 1681.5 1563.5 1730.5
फरवरी 25, 2021 1519 1584 1468 1634.5
फरवरी 15, 2021 1523.5 1589 1473 1639.5
February 4, 2021 1533 1598.5 1482.5 1649
जनवरी 1 , 2021 694 720.5 694 710
स्रोत: IOC
बता दें सितंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच एलपीजी घरेलू सिलेंडर केवल 15 रुपये महंगा हुआ। एक सितंबर 2021 को दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 884.50 रुपये था, 6 अक्टूबर को 15 रुपये बढ़कर 899.50 रुपये का हो गया। 6 अक्टूबर के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि इस दौरान कच्चे तेल के दाम में काफी उछाल आ चुका है।
Tags:    

Similar News

-->