नई दिल्ली: युवक ने नशे में नई पिस्टल से चलाई गोली, गोली लगने से घायल दोस्त अस्पताल में हुआ भर्ती

Update: 2022-03-20 12:54 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: समयपुर बादली इलाके में शराब के नशे में दोस्तों को अवैध पिस्टल दिखाकर युवक ने उससे फायर कर दिया। गोली उसी के एक दोस्त के लगी है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान बंटी के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ जहांगीर पुरी के ई ब्लॉक में रहता है। बंटी ने पुलिस को बताया कि वह सदर बाजार में फ्रूट की रेहड़ी लगाया करता है। दोस्त वसीम आजादपुर मंडी में नौकरी करता है। उसने वसीम, दिलशाद और सलीम के साथ श्रद्धानंद कॉलोनी में सलीम के घर पर जाकर शराब पीने का प्रोग्राम बनाया था। जब चारों शराब पी रहे थे। अचानक से वसीम ने एक पिस्टल निकालकर बोला कि बाजार में नया आया है। इसको चलाकर देखता हूं। उसने पिस्टल में गोली लोड कर जमीन की तरफ चला दी। गोली जमीन पर लगने के बाद बंटी के कूल्हे पर लगी। जिससे उसके खून निकलने लगा। वसीम खुद अपनी बाइक से उसको बाबू जगजीवन राम अस्पताल में ले गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग शिफ्ट कर दिया। पुलिस को अस्पताल से भी घटना की जानकारी मिली। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसके बयान दर्ज किये।

Tags:    

Similar News

-->