New Delhi: दिल्ली पुलिस ने अगस्त में 130 लापता लोगों को परिवार से जोड़ा
"अगस्त में लापता लोगों को पुलिस ने ढूंढा"
दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत एक महीने के भीतर 130 लापता लोगों को खोज निकाला। इनमें 48 नाबालिग बच्चे शामिल है।
डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि गुमशुदगी की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड पर फोटो दिखाकर पहचान करवाई गई। इसके अलावा अस्पताल, बस ड्राइवर, कंडक्टर, दुकानदार और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली गई।