New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई अभियान की प्रगति का लिया जायजा
तेहखंड में स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने के आदे
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के तेहखंड और तुगलकाबाद क्षेत्र का दौरा कर यहां चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित वेस्ट कलेक्शन पॉइंट्स और फिक्स्ड कम्पैक्टर साइटों का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने तुगलकाबाद स्थित राजेश पायलट वेटनरी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल की समग्र स्थिति को जल्द सुधारने, आवश्यक मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने और चिकित्सा सेवाओं को समयबद्ध तथा प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन पूरी मुस्तैदी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। जिन हॉटस्पॉट्स पर कूड़ा जमा होने की समस्या रहती है, वहां नियमित सफाई की जाए। धूल नियंत्रण, वॉल-टू-वॉल सड़क सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, वॉटर स्प्रिंकलिंग और कूड़े के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।