Fake number प्लेट ऑटो और अवैध चाकू भी बरामद

बड़ी सफलता हासिल की है।

Update: 2026-06-28 15:50 GMT

Greater Noida ग्रेटर नोएडा :  थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने दिल्ली से IQOO कंपनी के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.50 करोड़ रुपये कीमत के 316 मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी थ्री-व्हीलर ऑटो और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। इससे पहले इसी मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी Santosh Kumar ने बताया कि रविवार को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय उर्फ नीटू पुत्र श्यामलाल और मिथुन पुत्र टीटू के रूप में हुई है। दोनों को सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के आगे स्थित पिलर नंबर-659 के पास से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में IQOO कंपनी के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी थ्री-व्हीलर ऑटो और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से IQOO कंपनी के मोबाइल फोन चोरी किए थे। इस संबंध में थाना सेक्टर-23, द्वारका (दिल्ली) में पहले से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 21 जून 2026 को इसी गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये थी।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि चोरी के इस बड़े रैकेट का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

Tags:    

Similar News