दिल्ली के कई इलाकों में बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति, होगी भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई
राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड प्रभावित रहने वाले इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई करेगा।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड प्रभावित रहने वाले इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई करेगा।
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार प्रेम नगर क्षेत्र, घेवरा गांव, ईएसआई ओखला फेज-एक, दरिया गंज, आईटीओ, मटिया महल, मीर दर्द रोड, माता सुंदरी रोड के आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने इन इलाकों में पेयजल संकट होने पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की है।