कोरोना वायरस के बाद दिल्ली में डेंगू का कहर, बीते साल से चार गुना अधिक मरीज

दिल्ली नगर निगम डेंगू के बढ़ते मामलों को रोक नहीं पा रहा है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल जनवरी से लेकर दो जुलाई तक डेंगू के 143 मामले सामने आए हैं।

Update: 2022-07-05 03:16 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली नगर निगम डेंगू के बढ़ते मामलों को रोक नहीं पा रहा है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल जनवरी से लेकर दो जुलाई तक डेंगू के 143 मामले सामने आए हैं। बीते साल इस अवधि में 36 मामले थे। इस बार डेंगू के मामलों की संख्या बीते साल की तुलना में चार गुना के करीब है।

निगम द्वारा सोमवार को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी से दो जुलाई तक डेंगू के 143 मामले सामने आए हैं। बीते साल इस अवधि में डेंगू के सिर्फ 36 मामले सामने आए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मलेरिया के जनवरी से लेकर दो जुलाई तक 27 मामले सामने आए हैं।
बीते साल इस अवधि में 11 मामले थे। चिकनगुनिया के आठ मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जबकि बीते साल उक्त अवधि तक छह मामले आए थे।
मच्छरमार दवा का छिड़काव
निगम अधिकारियों का कहना है कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पांच लाख 81 हजार 772 घरों में मच्छरमार दवा का छिड़काव किया गया। एक करोड 52 लाख से अधिक घरों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान 40 हजार 289 घरों में लार्वा मच्छर पाए गए और उनको नष्ट किया गया।
किए जा रहे चालान
इसके अलावा 9700 लोगों के चालान किए गए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून में मच्छरों की उत्पत्ति अधिक होती है इसके लिए लोगों में जनजागरुकता अभियान भी शुरू किए गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->