दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना
दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस
दिल्लीवासियों की सोमवार की सुबह सुखद रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 52 प्रतिशत रही।
मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 194 रहा।
पड़ोसी गुड़गांव का AQI 183, फरीदाबाद 159, गाजियाबाद 192, नोएडा 190 और ग्रेटर नोएडा 227 था।
एक्यूआई शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।