दिल्ली: बुर्के वाली महिला ने तीन लडक़ों पर धार्मिक नारेबारी करवाने का लगाया आरोप, जानिए खबर

Update: 2022-04-12 16:56 GMT

दिल्ली क्राइम न्यूज़: उस समय हडक़ंच मच गया जब एक बुर्के वाली महिला ने पड़ोस के तीन लडक़ों पर धार्मिक नारेबारी करवाने का आरोप लगाया। मामला सदर बाजार इलाके का है जहां जांच के बाद पुलिस को पता चला कि तीन लडक़े शराब के नशे में थे। महिला के साथ किसी भी तरह के कोई धार्मिक नारेबाजी नहीं करवाई गई। आरोपी युवक व महिला मकान मालिक व किराएदार हैं। इनका मकान खाली करने और किराए को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद महिला ने भी धार्मिक नारेबाजी से इंकार किया है।

उत्तरी जिला उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जबरन उससे धार्मिक नारेबाजी के लिए कहा। लेकिन पूछताछ के बाद महिला अपने आरोपों से मुकर गई। जांच में पता चला कि महिला आरोपियों के मकान में किराएदार है। युवक मकान खाली करने के लिए कह रहे हैं। इसके अलावा किराए को लेकर भी दोनों पार्टी के बीच कुछ परेशानी थी। इसी बात पर सोमवार रात को शराब के नशे में लडक़ों ने महिला से बदसलूकी की। 

Tags:    

Similar News

-->