दिल्ली: काैन बनेगा दिल्ली का अगला मुख्य सचिव, 20 अप्रैल को विजय देव हो रहे हैं सेवानिवृत्त

Update: 2022-04-19 06:49 GMT

दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव के पद से विजय देव 20 अप्रैल को सेवानिवृत्त हाे रहे हैं। इस हिसाब से उनके कार्यकाल का एक ही दिन बचा है और इसके बाद यह पद रिक्त हो रहा है। मगर अभी तक तय नहीं हो सका है कि दिल्ली का अगला मुख्य सचिव काैन होगा? इस पद को लेेकर नौकरशाही असमंजस में है। हालांकि इस पद के लिए चार आईएएस वरिष्ठता सूची में हैं। मगर एजीएमयूटी कैडर से बाहर से भी इस पर अधिकारी लगाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल इस बारे में स्थिति तभी साफ हो सकेगी जब केंद्र सरकार इस बारे में घोषणा करेगी।

बता देें कि दिल्ली के मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर नौकरशाही में चर्चा गर्म है। वर्तमान में इस पद पर तैनात वरिष्ठ आईएएस विजय देव द्वारा जनवरी में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की घोषणा की थी, वह 20 अप्रैल को दोपहर बाद बाद सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्होंने इस पद की दौड़ में शामिल नौकरशाहों के लिए रास्ता खोल दिया है। केंद्र शासित राज्य होने के कारण दिल्ली में एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर से आईएएस ही लगते रहे हैं। उसके अनुसार आकलन करें तो इस कड़ी में नरेश कुमार सबसे वरिष्ठ माने जा रहे हैं। वह विजय देव के समकक्ष 1987 बैच के आईएएस हैं। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में चेयरमैन रहे हैं। इस समय अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं।इनके बाद 1988 बैच के तीन आईएएस इस दौड़ में हैें। इनमें प्रमुख नाम रेणु शर्मा का है। वह इस समय मिजाेरम की मुख्य सचिव हैं। कुछ समय पहले तक ही दिल्ली सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव रही हैं। इनके अलावा सत्यगोपाल भी 1988 बैच के आईएएस हैं। वह इस समय दिल्ली सरकार में ही अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। इसी बैच में तीसरा नाम चेतन सांघी का है। सांघी दिल्ली सरकार में वित्तीय आयुक्त हैं। इन सब के बीच नौकरशाही में यह भी चर्चा है कि दिल्ली में एजीएमयूटी कैडर से बाहर के आईएएस भी इस पद पर आ सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->