Delhi : हुमायूं के मकबरे का हिस्सा ढहा, फंसे होने की आशंका

Update: 2025-08-15 12:48 GMT
New Delhi नई दिल्ली : दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूँ के मकबरे का एक हिस्सा शुक्रवार को ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे गुंबद के एक हिस्से के गिरने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है और दमकल की पाँच गाड़ियाँ मौके पर भेजी गई हैं।
Tags:    

Similar News