दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बेहतर कार्य के लिए 250 सफाई कर्मचारी को किया सम्मानित

Update: 2022-04-18 19:00 GMT

दिल्ली न्यूज़: उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश और भाजपा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 250 सफाई कर्मचारियों को को शॉल व मिठाई देकर किया सम्मानित किया। सदर बाजार मेें आयोजित समारोह में इन महिला व पुरूष सफाई कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

पूर्व महापौर जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी निगम के सफाई कर्मचारी निगम की रीड की हड्डी है और इनसे ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पहचान है। उन्होंने कहा कि निगम के सफाई कर्मचारी सुबह नागरिकों के उठने से पहले शहर को साफ करने का कार्य करते है तभी हमें सुबह हमारी गलियां व सड़कें साफ मिलती है। उन्होंने कहा कि उत्तरी निगम के सफाई कर्मचारी वह कोरोना योद्धा है, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान उत्तरी दिल्ली के क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के कार्य में सबसे ज्यादा योगदान सफाई कर्मचारियों का होता है और इस सम्मान से सफाई कर्मचारियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

Tags:    

Similar News

-->