New Delhi नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को यहां द्वारका इलाके में एक विवाद के बाद उसके एक परिचित ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गौरव नाम के 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर में मोहन गार्डन के एक होटल के कमरे में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पवन मोहन गार्डन में रहता था और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "गुरुवार शाम को मोहन गार्डन थाने में झगड़े की सूचना मिली थी। एक महिला से जुड़े विवाद में पवन की हत्या कर दी गई।" पुलिस के अनुसार गौरव ने पवन पर अपने कड़े से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, "हमने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।"
Tags: