दिल्ली एनसीआर: साइबर ठगों ने नागालैंड में तैनात भारतीय सेना के जवान से ठगे लाखों रुपये, मामला दर्ज
साइबर क्राइम न्यूज़: जिले में एक बार फिर साइबर ठगों ने नागालैंड में तैनात भारतीय सेना के जवान को ₹2 लाख रुपये के ऋण का झांसा देकर ₹1 लाख 28 हज़ार रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। यह रकम साइबर ठगों ने जीएसटी ,पहली किस्त ,विलंब शुल्क, कमीशन आदि के नाम पर 10 बार में कुल ₹1,28,000 अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। लेकिन जब 48 लाख ₹50000 साइबर ठगों ने और मांगे तो उन्हें समझ आया कि उसके साथ ठगी हो रही है। जिसकी शिकायत गंगापुरम में रहने वाले पीड़ित सौरभ कुमार ने एसएसपी कार्यालय में दी है। मिली जानकारी के अनुसार गंगापुरम में रहने वाले सौरभ कुमार जोकि भारतीय सेना के जवान है और फिलहाल उनकी पोस्टिंग नागालैंड में है।फिलहाल वह छुट्टी पर आए हुए हैं।इनके पास कुछ दिन पहले एक फोन आया जिसमें बताया गया। कि उन्हें आपको ₹2 लाख का लोन आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए आप पैसा बाजार के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बहरहाल सौरभ को कुछ पैसे की आवश्यकता थी तो सौरभ ने पैसा बाजार के जरिए ₹2 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन कर दिया।उसके बाद उनके पास फोन आया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि आपने जो ₹2 लाख के ऋण के लिए आवेदन किया है। वह स्वीकृत हो चुका है। लेकिन इसके लिए उनसे खाते में 3500 रुपए पहली बार जमा कराए।इसके बाद जीएसटी ,पहली किस्त ,विलंब शुल्क, कमीशन आदि के नाम पर 10 बार में कुल 1,28,421 रुपए अलग-अलग खातों में जमा करा लिए गए।सौरभ का कहना है कि जब शुरू में उन्होंने पैसे जमा कर दिए थे। तो इन पैसों के डूबने के डर से वह अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराते रहे। लेकिन उन्हें ठगी का पता जब चला। तब उनसे 48 लाख 50 हज़ार की रकम और मांग ली गई।
लेकिन सौरभ ने इस बार इसका विरोध किया। उसके बाद जिस फोन से फोन आ रहे थे। वह फोन स्विच ऑफ आने लगा तो सौरभ को पता चला कि उसके साथ साइबर ठगों ने ठगी को अंजाम दे दिया है।अब परेशान होकर सौरभ ने एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने थाना मसूरी को मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाशने के लिए निर्देश दिए। उधर मसूरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर यह मामला साइबर सेल टीम को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगालने में जुटी हुई है।