Delhi दिल्ली : दिल्ली में घटते कोरोना के मामलों के बीच 64 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला दूसरे रोग से भी पीड़ित थी। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 18 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, गुरुवार को 64 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। महिला को पहले से सेप्सिस, सेप्टिक शॉक, गंभीर बी/एल निमोनिया, तीव्र क्रोनिक क्रोनिक किडनी डिजीज, टाइप-2 श्वसन विफलता और डीएम की शिकायत थी। इलाज के दौरान अस्पताल में कोरोना होने के बाद स्थिति गंभीर हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अभी तक कोरोना से 18 मरीज दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 347 हो गई है। इनमें से 88 मरीज बृहस्पतिवार को मिले। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना से 3398 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 139 मरीज बृहस्पतिवार को ठीक हुए।