Delhi: क्राइम ब्रांच ने EOW के वॉन्टेड आरोपी को किया गिरफ्तार

Update: 2024-06-18 17:11 GMT
NEW DELHIनई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इकनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडबल्यू) के केस में वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 64 साल के प्रेम वाधवा ने चिट फंड कंपनी खोली और 100 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी करके फरार हो गया। 2020 में EOW ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन वह तभी से गिरफ्तारी से बच रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
DCP क्राइम ब्रांच ने बताया कि प्रेम वाधवा अपने जीजा के जरिए श्रीनिवासपुरी में चिट फंड कंपनी चला रहा था। उसने इलाके के लोगों को चिट
FUND
में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद 100 लोगों से कुल 2 करोड़ लेकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। क्राइम ब्रांच की नॉर्दन रेंज (2) टीम को सूचना मिली कि ईओडब्ल्यू के केस में वॉन्टेड आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। वह पंजाब में रहने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में रह रहा है।
इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के सुपरविजन में गठित टीम ने पता किया कि आरोपी पालमपुर में रह रहा है।
TEAM
ने वहीं जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी वाधवा ने 11वीं क्लास तक पढ़ाई की है। पहले वह पिता की दूध की दुकान चलाता था। इलाके में जान-पहचान बनाने के बाद उसने 2007 में चिट फंड का काम शुरू किया। 2020 तक उसने यह काम चलाया और अपने शौक पूरे किए। आखिर में वह लोगों का पैसा लेकर फरार हो गया था।
Tags:    

Similar News

-->