दिल्ली महिला आयोग ने 16 साल की लड़की पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

Update: 2022-07-08 13:51 GMT

दिल्ली न्यूज़: तिलक नगर इलाके में 16 साल की लड़की पर हमले के मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामला 7 जुलाई 2022 का है। जब लड़की के कोचिंग में पढऩे वाले लड़के ने ही लड़की पर चाकू से हमला कर बेरहमी से कई वार किए, लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कोचिंग सेंटर में साथ पढऩे वाले लड़के ने ही दिया वारदात को अंजाम: डीसीडब्ल्यू ने बताया कि लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। मां का कहना है कि वो अकेली है और अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती है। एक लड़का जोकि उसकी बेटी के साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ता था, उसे हमेशा परेशान किया करता था। वो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करके धमकाता था। उनका कहना है कि वो लड़के के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवा चुकी हैं पर लड़की को पुलिस ने समझौता करने को कहा था। जिसकी वजह से यह वारदात हुई। डीसीडब्ल्यू ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट, एफआईआर और गिरफ्तारी का ब्यौरा मांगा है। साथ ही लड़की द्वारा पहले की गई शिकायत का भी ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही शिकायत पर समझौता करने के संबंध में मां द्वारा लगाए गए आरोपों पर की गई किसी भी जांच की जानकारी मांगी है।

कड़ी कार्रवाई ही एक मिसाल कायम करेगी: स्वाति

डीसीडब्लयू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह मामला गंभीर है। 16 वर्षीय लड़की पर एक लड़के ने चाकू से हमला किया जो एक लंबे समय से लड़की का पीछा कर रहा था और उसे धमका रहा था। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी पिछली शिकायत पर समझौता करने को कहा। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और एक मिसाल कायम की जानी चाहिए। 

Tags:    

Similar News

-->