Delhi Breaking News: गाजीपुर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या
"दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर जाम"
दिल्ली: गाजीपुर इलाके में एक युवक की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, मृतक की पहचान गाजीपुर गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस वारदात के बाद गुस्साए परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर एनएच-9 को जाम कर दिया है और हत्या की वारदात को लेकर हंगामा कर रहे हैं। लोगों ने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर जाम लगाया हुआ है। उधर, आनंद विहार रोड पर भी जाम लग गया है।