Delhi: पतंग उड़ा रहे 10 साल के मासूम की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Update: 2025-07-23 02:43 GMT
Delhi दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी, जहाँ पतंग उड़ा रहे एक 10 साल के मासूम बच्चे की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है और परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से सीधा जमीन पर आ गिरा।
गिरने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इलाके में गमगीन माहौल है और लोग इस असामयिक हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News