नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ब्रह्मस्थानम् महोत्सव में शामिल होकर माता अमृतानंदमयी देवी ‘अम्मा’ से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृतश्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अम्मा का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अम्मा के जीवन को ‘सेवा परमो धर्मः’ की सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप बताया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के 21 राज्यों में 15 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का अम्मा का सेवा कार्य प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक शिखा राय, गजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags: