- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लालच में रिश्तों की...
उत्तर प्रदेश
लालच में रिश्तों की मर्यादा तार-तार...भाभी के जेवर चुराने वाली ननद और प्रेमी गिरफ्तार
jantaserishta.com
26 Nov 2026 3:33 PM IST

x
जांच जारी.
झांसी: शादी के बाद मिले गहने हर महिला के लिए खास होते हैं. कोई उन्हें संभालकर अलमारी में रखता है, तो कोई खास मौकों पर पहनता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी में एक महिला के साथ ऐसा मामला हुआ, जहां उसके शादी के गहने उसी घर से चोरी हो गए, जहां वे सुरक्षित रखे थे. चोरी का शक किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि परिवार में आने-जाने वाली एक रिश्तेदार पर गया.
पुलिस के मुताबिक, महिला की ममेरी ननद ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अलमारी में रखे गहने चुरा लिए थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से करीब 2 लाख रुपये कीमत के गहने भी बरामद हुए हैं. यह पूरा मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी इलाके का है. हसारी की रहने वाली अंजली की शादी फरवरी 2026 में हुई थी. अंजली ने शादी में मिले गहनों को घर की अलमारी में संभालकर रखा था.
पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, अंजली की ममेरी ननद कुमारी शालिनी का उनके घर अक्सर आना-जाना रहता था. उसे घर और अलमारी में रखे गहनों की जानकारी थी. आरोप है कि 25 अक्टूबर को शालिनी ने अपने बॉयफ्रेंड संजय के साथ मिलकर अलमारी में रखे गहने पार कर दिए.
अंजली को जब गहने गायब मिले तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. अंजली ने 24 नवंबर को प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान शालिनी और उसके बॉयफ्रेंड संजय का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से चोरी किए गए गहने भी बरामद कर लिए गए.
प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने लालच में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के जेव बरामद किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इस मामले में खास बात यह है कि चोरी का आरोप किसी अनजान व्यक्ति पर नहीं, बल्कि परिवार में आने-जाने वाली रिश्तेदार पर लगा. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के गहने बरामद करने की बात कही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





