स्कूल बस हादसे का शिकार, 18 छात्र घायल

Update: 2026-01-27 09:41 GMT

कांगड़ा। कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसा पेश आया है। यहां शिवनगर में निजी स्कूल बस पलट गई। हादसे में 18 विद्यार्थी घायल हुए हैं। घायलों को खैरा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। जबकि आठ घायल पालमपुर रेफर किए गए हैं। सभी बच्चे पहाड़ा गांव में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी आने के बाद स्कूल बस हादसे का शिकार हुई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News