Xiaomi Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, जानें इसकी खासियत

Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 9T कल यानी 8 जनवरी 2021 को लॉन्च करने जा रही है।

Update: 2021-01-07 10:22 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 9T कल यानी 8 जनवरी 2021 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इसकी जानकारी दी है। फोन के लॉन्चिंग इवेंट की जानकारी ट्वीटर के जरिए दी गई है। फोन को चीन में शाम 8 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उस वक्त भारत में रात के 10.30 बजे होंगे। फोन के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter और Facebook से देखा जा सकेगा। साथ ही लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के Youtube चैनल पर लाइव किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि फोन में काफी कुछ नया होगा। Xiaomi की तरफ से Redmi Note 9T को फोन से बढ़कर बताया गया है। कंपनी ने इसके लिए #MoreThanPhones टाइग लाइन दी गई है।

संभावित कीमत
Xiaomi की तरफ से अपकमिंग Redmi note 9T स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नही किया गया है। लेकिन Amazon की जर्मनी लिस्टिंग से फोन की कीमत लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 9T स्मार्टफोन के 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 229.90 (करीब 20,700 रुपये) होगी। वही इसका 4GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट EUR 269.90 (करीब 24,300 रुपये) में आएगा। फोन नाइटफॉल ब्लैक और डेब्रेक पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Redmi 9T स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ आएगी। फोन में MediaTek Dimensity 800U SoC का सपोर्ट मिलेगा। फोन NFC सपोर्ट के साथ आएगा। पावरबैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन को चार्ज करने के लइ 18W फास्ट चार्जर दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। इसके अलावा 8MP वाइड एंगल सेकेंड्री कैमरे के साथ 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। जबकि सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा दिया जाएगा।


Tags:    

Similar News