ट्रंप की Tariff नीति से वैश्विक व्यापार में गिरावट की चेतावनी

Update: 2025-04-16 14:09 GMT

World वर्ल्ड: विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर चेतावनी दी है कि इससे इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय व्यापार में गिरावट आ सकती है। पहले 2025 में 2.7% व्यापार वृद्धि का अनुमान था, लेकिन अब यह घटकर 0.2% गिरावट तक पहुंच गया है। अमेरिका ने सभी आयात पर 10% और चीन पर 145% तक शुल्क लगाया है, जिससे US-चीन व्यापार 81-91% तक घट सकता है।

WTO की प्रमुख न्गोज़ी ओकोंजो-इवेला ने इसे US-चीन के "डिकपलिंग" यानी अलगाव की शुरुआत कहा, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक हो सकता है। संगठन ने चेताया है कि अगर ट्रंप की टैरिफ नीतियां फिर लागू होती हैं, तो व्यापार में 1.5% तक गिरावट आ सकती है और वैश्विक GDP वृद्धि 1.7% तक सीमित हो सकती है।

इस नीति से चीन के निर्यात बाजारों में बदलाव की संभावना है, जहां वो अमेरिका से बाहर नए क्षेत्र तलाशेगा। WTO का कहना है कि व्यापार में अनिश्चितता निवेश और सेवाओं की मांग को भी प्रभावित कर सकती है


Tags:    

Similar News