Business बिजनेस: अमेरिका में मई 2025 के दौरान हल्की गाड़ियों की बिक्री में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई, जो करीब पांच वर्षों में सबसे बड़ी है। मार्च और अप्रैल में ग्राहकों ने संभावित मूल्यवृद्धि से पहले तेजी से खरीदारी की थी, जिसके बाद मई में मांग में भारी कमी आई।
वार्ड्स इंटेलिजेंस के अनुसार, मई में गाड़ियों की सीजनल एडजस्टेड एनुअल सेल्स रेट (SAAR) घटकर 1.565 करोड़ यूनिट रह गई, जबकि अप्रैल में यह 1.725 करोड़ और मार्च में 1.783 करोड़ थी। यह गिरावट अप्रैल 2020 में कोविड-19 महामारी के शुरुआती दौर के बाद सबसे अधिक है।