ब्रिटेन सरकार ने East Yorkshire में 400 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी
World वर्ल्ड: ब्रिटेन सरकार ने East Yorkshire में 400 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना ईस्ट यॉर्कशायर सोलर फार्म लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस सोलर फार्म से लगभग 1 लाख घरों की बिजली ज़रूरतें पूरी की जा सकेंगी।
परियोजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र को नेशनल ग्रिड के ड्रैक्स सबस्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए ग्रिड कनेक्शन केबल्स का निर्माण लगभग एक वर्ष तक चलेगा, जबकि पूरी सौर परियोजना को दो वर्षों में तैयार किए जाने की योजना है।
यह कदम ब्रिटेन के नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों का हिस्सा है। परियोजना को लेकर पर्यावरणीय और तकनीकी मूल्यांकन पहले ही किया जा चुका है, और अब अंतिम स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।