जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Tata Motors ने हाल में अपनी सबसे सस्ती और बिल्कुल नई Micro SUV टाटा पंच भारत में लॉन्च की है जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है. लॉन्च के तुरंत बाद से ही ग्राहकों की दमदार प्रतिक्रिया Punch के लिए मिली है और अब इस कार के चुनिंदा वेरिएंट 9 महीने की वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं. इस बात का मतलब ये है कि आप अगर आप टाटा पंच का सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको कार की डिलेवरी अगस्त 2022 तक मिलेगी.

4 वेरिएंट्स - प्यूर, एडवेंचर, अकंपलिश्ड और क्रिएटिव में लॉन्च
टाटा मोटर्स ने पंच माइक्रो SUV को कुल 4 वेरिएंट्स - प्यूर, एडवेंचर, अकंपलिश्ड और क्रिएटिव में लॉन्च किया है. डीलरशिप सूत्रों की मानें तो सबसे ज्यादा मांग कार के बेस वेरिएंट प्योर की है जिसपर 9 महीने की वेटिंग कंपनी दे रही है. दूसरे नंबर पर एडवेंचर वेरिएंट आता है जिसपर कंपनी 5 महीने की वेटिंग दे रही है और अंत में बाकी दो वेरिएंट 3 महीने की वेटिंग के साथ ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं.
ग्लोबलल एनकैप में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग
टाटा मोटर्स की नई पंच पैसा वसूल कार है, कीमत और आकार के हिसाब से इसका मुकाबला हैचबैक और मिनी SUV सेगमेंट में हो रहा है. कंपनी ने इस कार के साथ कई सारे फीचर्स दिए हैं और इस बजट के हिसाब से पर्याप्त हैं, इसके अलावा सेफ्टी में भी ये नई कार काफी दमदार है और इसे ग्लोबलल एनकैप में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग दी गई है. टाटा मोटर्स ने कार के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. कंपनी ने इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन दिया है.


Tags: