Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में आज (शुक्रवार) को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद नोएडा, पटना, चेन्नई समेत कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं. हालांकि, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.16 डॉलर यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 55.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 डॉलर यानी 0.23 फीसदी कम होकर 59.68 डॉलर प्रति बैरल हो गए|