New Delhi. नई दिल्ली। Lava ने अपनी नई Aura सीरीज को पेश करते हुए नया स्मार्टफोन Lava Aura Curve 5G को लांच किया है। Aura Curve 5G में MediaTek प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने इन-हाउस Vayu AI शामिल किया है। यह फोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले से लैस किया गया है। कीमत की बात करें तो Lava Aura Curve 5G की कीमत 23,999 रुपए है। यह फोन बिक्री के लिए लावा के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। आप इस स्मार्टफोन को अंबर ब्लू और हिम सिल्वर कलर में खरीद सकते हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका Antutu स्कोर 800,000+ है। यह फोन लावा के इन हाउस Vayu AI के साथ आता है, जिससे इंटेलिजेंट फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन के रियर में मल्टीफक्शनल नोटिपिकेशन डिस्प्ले पैनल है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB LPDDR5 RAM है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है, वहीं 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें IR ब्लास्टर दिया गया है, जिसके जरिए फोन को टीवी या एसी रिमोट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Aura Curve 5G के रियर में EIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सोनी IMX752 कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ड्यूराबिलिटी के लिए यह Al-Si DT स्टार 2 कवर ग्लास और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आयरनगार्ड प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ड्यूल माइक नॉयज कैंसलेशन के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसका वजन 184 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 2 साल तक ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें प्रीमियम वीगन लैदर बैक के साथ प्रीमियम 3D PMMA बैक डिजाइन है। कंपनी इसके साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है।
Tags: