जानें दिन भर में कितने सेब खाना ठीक

हम सब ने ये कहावत सुनी है कि एक सेब रोज़ाना खाने से आप बीमारियों और डॉक्टर से भी दूर रह सकते हैं

Update: 2021-10-01 04:34 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हम सब ने ये कहावत सुनी है कि एक सेब रोज़ाना खाने से आप बीमारियों और डॉक्टर से भी दूर रह सकते हैं। यह कहावत बिल्कुल सही है, क्योंकि सेब विटामिन-सी, फाइबर और पोटैशियम के अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह सभी तत्व आपकी अच्छी सेहत देते हैं और बीमार पड़ने से बचाते हैं। हालांकि, ज़रूरत से ज़्यादा सेब खा लेने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

दिन भर में कितने सेब खाना ठीक है?

एक व्यक्ति को दिन भर में एक या दो से ज़्यादा सेब नहीं खाने चाहिए। अगर आप इससे ज़्यादा सेब खा लेते हैं, तो आपको नीचे बताए गए 6 साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

पाचन से जुड़ी दिक्कतें

फाइबर हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा फाइबर नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इससे ब्लोटिंग और कब्ज़ जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। एक व्यक्ति को दिन में 20 से 40 ग्राम फाइबर की ज़रूरत होती है, जो उसकी उम्र और लिंग पर निर्भर होता है। अगर आप 70 ग्राम से ज़्यादा फाइबर का सेवन कर लेते हैं, तो आपको दिक्कत शुरू हो सकती है। इसलिए दिन में दो सेब से ज़्यादा न खाएं।

आपका ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है

सेब कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो आपको ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। इसलिए वर्कआउट से पहले सेब एक अच्छा स्नैक माना जाता है। लेकिन अगर ज़रूरत से ज़्यादा सेब खा लिए जाएं, तो इससे ब्लड शुगर स्तर बढ़ जाता है। खासतौर पर अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं, तो आपको ज़्यादा सेब नहीं खाने चाहिए।

आप बहुत अधिक कीटनाशकों का सेवन कर सकते हैं

सेब हर साल सबसे ज्यादा कीटनाशक अवशेषों वाले फलों और सब्ज़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं। डिफेनिलमाइन आमतौर पर सेब में पाया जाने वाला एक कीटनाशक है, जिसका मतलब यह हुआ कि बहुत ज्यादा सेब खाने से बहुत अधिक रसायनों का सेवन हो सकता है

वज़न बढ़ सकता है

सेब कार्ब से भरपूर होते हैं, जो आपको तुरंत एनर्जी देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ज़्यादा सेब खा लेने से वज़न बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर पहले कार्ब्ज़ को बर्न करता है, इसलिए अगर आप खूब सारे सेब का लेंगे तो आपका शरीर फैट्स बर्न नहीं कर पाएगा, जो वज़न घटाने के लिए ज़रूरी होता है।

दांतों को पहुंच सकता है नुकसान

सेब एसिडिक होते हैं और इसलिए इन्हें ज़्यादा खाने से दांत खराब होते हैं। इससे बचने के लिए पीछे वाले दांतों से सेब को चबाएं या फिर किसी स्नैके के साथ खाएं। लेकिन अगर आप ज़्यादा सेब नहीं खा रहे हैं, तो आपको दांतों की चिंता नहीं करनी चाहिए।

आंतों पर पड़ सकता है अतिरिक्त दबाव

उन लोगों को सेब नहीं खाना चाहिए, जिन्हें अक्सर ब्लोटिंग और गैस से जुड़ी दिक्कतें होती रहती हैं। सेब उन खाद्य पदार्थों में सबसे ऊपर हैं, जिनमें चीनी होती है, जिसे पचाना मुश्किल होता है।


Tags:    

Similar News

-->