जनवरी में भारत का निर्यात घटा, व्यापार घाटा 12 महीने के निचले स्तर पर

Update: 2023-02-15 12:12 GMT

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| जनवरी में भारत का निर्यात 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डॉलर का रह गया। पिछले साल इसी महीने में यह 35.23 अरब डॉलर था। बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। गिरावट की वजह वैश्विक मांग में कमी बताई जा रही है।
इसी तरह जनवरी में आयात भी 3.63 प्रतिशत घटकर 50.66 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 52.57 अरब डॉलर था।
जनवरी में व्यापार घाटा 17.75 अरब डॉलर था, जो 12 महीने में सबसे नीचे है।
हालांकि, अप्रैल-जनवरी 2022-23 के दौरान, देश का व्यापारिक निर्यात 8.51 प्रतिशत बढ़कर 369.25 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि आयात 21.89 प्रतिशत बढ़कर 602.20 बिलियन डॉलर हो गया।
चालू वित्त वर्ष के 10 महीने की अवधि के दौरान जिन क्षेत्रों में कम वृद्धि दर्ज की गई वो हैं इंजीनियरिंग सामान, लौह अयस्क, प्लास्टिक और लिनोलियम, रत्न और आभूषण।
Tags:    

Similar News