Mumbai मुंबई, 21 अप्रैल: आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 15.7 प्रतिशत बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हो गया। एकल आधार पर, निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता का शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 12,630 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 10,708 करोड़ रुपये था। मुख्य शुद्ध ब्याज आय 11 प्रतिशत बढ़कर 21,193 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 19,093 करोड़ रुपये थी।
ट्रेजरी को छोड़कर गैर-ब्याज आय 18.4 प्रतिशत बढ़कर 7,021 करोड़ रुपये हो गई। मार्च तिमाही में प्रावधान 891 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 718 करोड़ रुपये था। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात दिसंबर 2024 के 1.96 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2025 के अंत तक 1.67 प्रतिशत हो गया।