Google ने अपने आधिकारिक ऐप स्टोर यानी Google Play Store से 43 खतरनाक मोबाइल ऐप्स को हटा दिया है। गूगल ने इन ऐप्स को बैन करने के साथ ही यूजर्स को इन ऐप्स को हटाने की चेतावनी भी जारी की है। गूगल का कहना है कि ये ऐप्स यूजर्स के फोन की बैटरी जल्दी खत्म कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स के फोन की स्क्रीन बंद करने के बाद भी ये ऐप्स बैटरी और डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ऐप हटाने की सलाह दी
गूगल ने इन ऐप्स को फोन से हटाने की सलाह दी है। बता दें कि McAfee की सिक्योरिटी टीम ने इन खतरनाक ऐप्स का पता लगाया है। ये ऐप्स यूजर्स का डेटा और बैटरी इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि ये ऐप्स यूजर्स की सहमति के बिना फोन में एक्टिव थे और बैकग्राउंड में काम कर रहे थे। जिसके बाद Google ने इन ऐप्स की पहचान कर इन्हें Google Play Store से हटा दिया है।
Google ने इन ऐप्स को किया बैन
टीवी/डीएमबी प्लेयर्स, न्यूज और म्यूजिक डाउनलोडर्स समेत कैलेंडर जैसे ऐप्स इस लिस्ट में मौजूद रहे हैं। ये सभी ऐप्स मीडिया स्ट्रीमिंग थे, जो यूजर्स को अपने टारगेटेड विज्ञापन दिखाकर बैटरी खपत करने के साथ-साथ अन्य डेटा भी चुराने की कोशिश करते थे। अगर आपके डिवाइस में ऐसा कोई ऐप इंस्टॉल है तो उसे तुरंत हटाने की सलाह दी जाती है।
ये ऐप्स खतरनाक क्यों थे?
दरअसल, ये 43 एंड्रॉइड ऐप्स Google Play डेवलपर पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे। Google के अनुसार, डिवाइस की स्क्रीन बंद होने पर ऐप्स विज्ञापन लोड करते पाए गए, जिससे फ़ोन की बैटरी बहुत तेज़ी से ख़त्म हो रही थी। साथ ही, ऐप्स ने बहुत अधिक डेटा का उपयोग किया। इतना ही नहीं, वे बाहरी माध्यमों से यूजर्स की निजी जानकारी चुराने का भी काम कर रहे थे। ऐसे में बैंकिंग फ्रॉड की आशंका भी बढ़ सकती है.