Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी

Update: 2026-07-18 13:11 GMT
नई दिल्ली : Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी अगस्त में लॉन्च कर सकती है। संभावित लॉन्च डेट अगस्त के दूसरे हफ्ते में बताई जा रही है। अब इससे पहले सीरीज के कथित अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11a के बारे में अहम जानकारी सामने आ रही है। Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। यह फोन कंपनी के Tensor G6 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। इसमें MediaTek M90 मॉडम होगा। फोन में 120Hz डिस्प्ले बताया गया है। आइए जानते हैं और कौन से
दमदार फीचर्स का हुआ है खुलासा
Google Pixel 11a कंपनी की नई सीरीज के अफॉर्डेबल मॉडल के रूप में लॉन्च होने वाला है। फोन के लॉन्च से पहले अहम स्पेसिफिकेशंस एक ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। Mystic Leaks के अनुसार, इस फोन में कंपनी 6.3 इंच का डिस्प्ले दे सकती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। यह 1,080 × 2,424 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। फोन में 2250 निट्स की HDR ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं, पीक ब्राइटनेस 3350 निट्स की बताई गई है।
इसके डिस्प्ले में नया फ्रंट फेसिंग कैमरा भी बताया गया है। फोन में Tensor G6 चिपसेट के साथ MediaTek M90 मॉडम बताया गया है। डिवाइस 8GB रैम के साथ आने वाला है। फोन में चार कलर वेरिएंट्स बताए गए हैं जिसमें ऑब्सिडियन ब्लैक, ऑलिव ग्रीन, फ्रॉस्ट पर्पल, और फॉग सिल्वर को शामिल किया जा सकता है। फोन में Titan M3 सिक्योरिटी चिप का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है। फोन में बैटरी कैपिसिटी कंपनी कुछ कम कर सकती है। लीक कहता है कि इसमें 4,870 mAh बैटरी मिलने वाली है। जबकि पुराने मॉडल Pixel 10a में कंपनी ने 5100mAh रेटेड बैटरी कैपिसिटी दी थी।
यहां एक अहम बात यह बताई गई है कि फोन में नया फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर मिलने वाला है। इसका कोडनेम dokkaebi बताया गया है। कहा गया है कि कंपनी फेस अनलॉक को अपग्रेड कर सकती है। यह पहले से ज्यादा फास्ट, सुरक्षित और लो-लाइट में बखूबी काम कर सकेगा। हालांकि इन सभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कंपनी की ओर से होना अभी बाकी है।
Tags:    

Similar News