फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन सोना में तेजी (Gold Silver latest price) और चांदी में गिरावट देखी जा रही है. आज सुबह MCX पर अगस्त डिलिवरी वाला सोना 30 रुपए की तेजी के साथ 48083 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला. सुबह के 9.13 बजे यह 68 रुपए की तेजी के साथ 48121 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. उसी तरह अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 48389 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

चांदी में इस समय गिरावट (Silver price today) देखी जा रही है. सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 251 रुपए की गिरावट के साथ 68068 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. उसी तरह दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 256 रुपए की गिरावट के साथ 69399 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. पिछले सप्ताह अगस्त डिलिवरी वाले सोने में 135 रुपए की तेजी दर्ज की गई थी. चांदी की बात करें तो पिछले सप्ताह इसमें 952 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी.



Tags: