ऑस्ट्रेलिया की एक महिला की दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।इस वीडियो में एक अजगर महिला के पैरों पर लिपटा हुआ है। दक्षिणपूर्वी क्वीनलैंड की महिला ने पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी कि उसके दाएं पैर पर एक अजगर लटका हुआ है और हटने का नाम नहीं ले रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब महिला अपनी बिल्ली को इस अजगर से बचा रही थी। क्वीनलैंड की पुलिस ने महिला के पैर पर लिपटे अजगर और उसे हटाने को लेकर पुलिस की मशक्कत की वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की। इस वीडियो में जिस तरह अजगर महिला के पैर पर लिपटा हुआ है, उससे कई लोगों को बुरे सपने आते लेकिन यह महिला वीडियो में एकदम शांत खड़ी नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खुद भी अजगर को हटाने की कोशिश कर रही हैं, यह अजगर तीन मीटर यानि कि करीब दस फीट लंबा बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उसके साथ उसका कोई मित्र होता है, तो वो खुद ही बिना पुलिस की मदद के अजगर को हटा देती। 


Full View

वीडियो के अंत में महिला को आराम से अपने पैर से हटाती हुई नजर आ रही हैं। जब पुलिस ने महिला से पूछा कि क्या उन्हें पालतू अजगर को वापस उसकी जगह में रखने में मदद चाहिए तो महिला ने जवाब दिया कि यह पालतू नहीं, जंगली है। इस पर पुलिस ने आश्चर्य से कहा कि क्या आप सच कह रही हैं।


Tags: