उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने शपथ से पहले भगवंत मान को दी बधाई, बोले- नए नजरिए की फसल खूब लहलहाएगी

Sarita
16 March 2022 11:15 AM IST
अखिलेश यादव ने शपथ से पहले भगवंत मान को दी बधाई, बोले- नए नजरिए की फसल खूब लहलहाएगी
x

फाइल फोटो 

पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान को समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) नेता भगवंत मान को समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की होगी। उन्होंने कहा है कि मान पंजाब में भाईचारे और नए नजरिए की फसल लहलहाएंगे।

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, ''पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाए! आशा है उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नए नजरिए की फसल खूब लहलहाएगी।'' भगवंत मान अपने गांव खटकड़ कलां में शपथ लेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफलता पाई है। पंजाब में आप को 92 सीटों पर जीत हासिल हुई तो कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई। अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिलीं तो भाजपा गठबंधन को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Next Story