- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा का दामन थामने के...
उत्तर प्रदेश
भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी नेता अपर्णा यादव ने मुलायम सिंह से लिया आशीर्वाद
Sarita
21 Jan 2022 10:48 AM IST

x
फाइल फोटो
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पार्टी नेता अपर्णा यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ये आज आशीर्वाद लिया.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेने के बाद पार्टी नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) ये आज आशीर्वाद लिया. अपर्णा यादव ने दो दिन पहले ही दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली थी. इसे समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. माना जा रहा है कि बीजेपी अपर्णा यादव को लखनऊ की कैंट सीट से टिकट दे सकती है. क्योंकि अपर्णा ने 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर वहां से चुनाव लड़ा था. उस वक्त बीजेपी प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने उन्हें हराया था.
Next Story





