जरा हटके

दिल दहला देने वाली VIDEO: एक अजगर महिला के पैरों पर लिपटा ऐसे...की देखकर उड़ जाएंगे होश...

Rounak Dey
20 Oct 2020 5:57 AM GMT
दिल दहला देने वाली VIDEO: एक अजगर महिला के पैरों पर लिपटा ऐसे...की देखकर उड़ जाएंगे होश...
x
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला की दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला की दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।इस वीडियो में एक अजगर महिला के पैरों पर लिपटा हुआ है। दक्षिणपूर्वी क्वीनलैंड की महिला ने पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी कि उसके दाएं पैर पर एक अजगर लटका हुआ है और हटने का नाम नहीं ले रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब महिला अपनी बिल्ली को इस अजगर से बचा रही थी। क्वीनलैंड की पुलिस ने महिला के पैर पर लिपटे अजगर और उसे हटाने को लेकर पुलिस की मशक्कत की वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की। इस वीडियो में जिस तरह अजगर महिला के पैर पर लिपटा हुआ है, उससे कई लोगों को बुरे सपने आते लेकिन यह महिला वीडियो में एकदम शांत खड़ी नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खुद भी अजगर को हटाने की कोशिश कर रही हैं, यह अजगर तीन मीटर यानि कि करीब दस फीट लंबा बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उसके साथ उसका कोई मित्र होता है, तो वो खुद ही बिना पुलिस की मदद के अजगर को हटा देती।


वीडियो के अंत में महिला को आराम से अपने पैर से हटाती हुई नजर आ रही हैं। जब पुलिस ने महिला से पूछा कि क्या उन्हें पालतू अजगर को वापस उसकी जगह में रखने में मदद चाहिए तो महिला ने जवाब दिया कि यह पालतू नहीं, जंगली है। इस पर पुलिस ने आश्चर्य से कहा कि क्या आप सच कह रही हैं।


Next Story