लाइफ स्टाइल

'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे' यह कहावत सोलह आने सच, अगर पाना चाहते हैं तेज दिमाग, तो सप्ताह में इतने अंडे का सेवन जरुरी

Gulabi
10 Oct 2020 11:13 AM GMT
संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे यह कहावत सोलह आने सच, अगर पाना चाहते हैं तेज दिमाग, तो सप्ताह में इतने अंडे का सेवन जरुरी
x
यह कहावत सोलह आने सच है, क्योंकि अंडा पोषक तत्वों का खजाना होता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपने अक्सर कहते सुना होगा कि संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। यह कहावत सोलह आने सच है, क्योंकि अंडा पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें फोलेट, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सेलेनियम, विटामिन-ए, बी, इ और के पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। डॉक्टर्स भी सेहतमंद रहने के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं। अंडे बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे लगाने से बाल काले और घने होते हैं। काफी लोगों की राय है कि लोग बॉडी बनाने के लिए अंडे खाते हैं। जबकि सामान्य लोगों को इसका सेवन नहीं अथवा कम करना चाहिए। अंडा सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं कि अंडा सेहत के लिए क्यों जरूरी है-

मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञों की मानें तो अंडा में विटामिन बी पाया जाता है जो मस्तिष्क फंक्शन में अहम रोल निभाता है। साथ ही सूजन को धीरे-धीरे कम करता है। अंडे खाने से व्यक्ति पहले की तुलना में अपने काम में अधिक ध्यान केंद्रित कर सकता है।

अंडा संतुलित भोजन है

जैसा कि हम सब जानते हैं कि अंडे में उचित मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिल सकते हैं। अतः अंडा सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

हृदय के लिए फायदेमंद

अंडे में हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल बहुत होते हैं। जिन लोगों को हृदय संबंधी तकलीफ है, उन्हें अंडे का सेवन करना चाहिए। हालांकि, अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इसके लिए एक दिन छोड़कर 2 अंडे खाने चाहिए।

आंखों को स्वस्थ रखता है

अंडे में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं जो रेटिना को स्वस्थ रखने में सहयक होते हैं। इस बात की पुष्टि जर्नल ऑफ़ क्लीनिक इन डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च से होती है। इसके लिए अंडे जरूर खाएं। यह आंखों को सुरक्षित और सेहतमंद रखता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करना चाहते हैं, तो अंडे का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट जल्दी भर जाता है और देरी से पचता है। इससे कैलोरीज बर्न होती है। डॉक्टर्स भी वजन कम करने के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर:

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



Next Story