छत्तीसगढ़

रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला...ब्रिज के पास अज्ञात आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

Admin2
27 Sep 2020 4:37 PM GMT
रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला...ब्रिज के पास अज्ञात आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
x

DEMO PIC 


रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों को हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ऑफिस से लौट रहे युवक के साथ अज्ञात लूटेरों ने लूट को अंजाम दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों को हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ऑफिस से लौट रहे युवक के साथ अज्ञात लूटेरों ने लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक को आरोपियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है, जहां 4 अज्ञात बदमाशों ने मोवा रेलवे अंडर ब्रिज के पास युवक को चाकू मारकर मोबाइल और नगद लूटकर फरार हो गए। हादसे से घायल वाहन चालक का उपचार स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रायपुर में

Next Story