Ira Khan news: इरा खान और नुपुर शिखरे का इस खास जगह होगा रिसेप्शन पार्टी

इरा खान आज दुल्हन बनने वाली हैं। खबर है कि इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। इसी बीच कपल की शादी को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरा और नुपुर राजस्थान में ग्रैंड सोशल वेडिंग भी करने …
इरा खान आज दुल्हन बनने वाली हैं। खबर है कि इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। इसी बीच कपल की शादी को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरा और नुपुर राजस्थान में ग्रैंड सोशल वेडिंग भी करने वाले हैं।
3 जनवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। दोनों की ये शादी आज दोपहर को 2 से 4 बजे के बीच होगी। वहीं कोर्ट मैरिज के बाद ये कपल एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करने वाला है, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
इरा खान और नुपुर शिखरे जल्द ही राजस्थान में सोशल मैरिज भी करेंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इरा खान कोर्ट मैरिज के बाद नुपुर शिखरे के साथ ग्रैंड सोशल वेडिंग भी करेंगी।
इरा और नुपुर सोशल मैरिज राजस्थान के उदयपुर में करेंगे। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड सोशल मैरिज का आयोजन आगामी 8 जनवरी 2024 को उदयपुर में किया गया है। इसके बाद दोनों आगामी 13 जनवरी 2024 को मुंबई में एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारे शामिल होंगे।
शादी से एक दिन पहले इरा खान की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस खास मौके पर उनकी दोनों मां यानी रीना दत्ता और किरण राव आमिर खान के घर पर पहुंचे थे। हल्दी सेरेमनी में सभी महिलाओं ने मराठी आउटफिट पहना हुआ था। वहीं होने वाली दुल्हन यानी इरा खान अपनी हेल्दी सेरेमनी के बाद शॉर्ट स्कर्ट पहने नजर आई थीं।
